RADA
छत्तीसगढ़

Cg news: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में शुरुआत

Cg news: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की छत्तीसगढ़ में शुरुआत

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ जिले से छत्तीसगढ़ में आज प्रवेश कर गई. दर्रामुंडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ उन्होंने प्रदेश में चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत की. रास्ते में उनके स्वागत के लिए कांग्रेस का झंडा लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तय कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रायगढ़ से शुरू होकर खरसिया होते हुए आज सक्ती पहुंचेगी. सक्ती के अग्रसेन चौक में राहुल गांधी आम लोगों को संबोधित करेंगे. सक्ती के बाद राहुल गांधी कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे. रात्रि विश्राम भैसमा स्थित शासकीय प्यारेलाल महाविद्यालय के पास होगा

12 फरवरी को राहुल गांधी कोरबा के सीतामढ़ी चौक से पदयात्रा शुरू करेंगे. रात्रि विश्राम शिवनगर थाना तारा के पास सुरजपुर जिला में होगा. 13 फरवरी को सरगुजा जिला के रायगढ़ बस स्टैंड चौक (उदयपुर) से पदयात्रा प्रारंभ होगी और रात्रि विश्राम बलरामपुर जिला के झींगो में होगा. 14 फरवरी को बलरामपुर के पुराना सर्किट हाउस से पदयात्रा प्रारंभ होगी, जिसका समापन छत्तीसगढ़ की सीमा बलरामपुर जिला के रामानुजगंज में होगा.

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका