छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ विधानसभा : सदन में गूंजा बैगा आदिवासी क्षेत्र में नलकूप खनन का मुद्दा 

भाजपा विधायक भावना बाेहरा की मांग पर मंत्री कश्यप ने दिया जांच का आश्वासन 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन आज प्रश्नकाल में बैगा आदिवासी क्षेत्र में नककूप खनन में धांधली का मुद्दा जाेर-शाेर से उठा। विधायक भावना बोहरा ने मामले की मांग पर मंत्री केदार कश्यप ने जानकारी उपलब्ध कराने पर जांच कराने का आश्वासन दिया पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने आज प्रश्नकाल में कहा कि आदिवासी बैगा क्षेत्र में पानी दिए जाने के लिए वह नलकूप खनन की जानकारी जो मांगी गई थी, वह बदली हुई है।

जानकारी के मुताबिक, इसमें साल बदल दिया गया है? इस पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि जो प्रश्न आपने लगाया है, उसकी जानकारी दी गई है। नलकूप खनन या नल लगाए जाने का कोई कार्य नहीं किया गया है, और यही जानकारी दी गई है। इस पर सभापति ने कहा कि इसकी अवधि मंत्रालय से ही कम की गई है। विधायक भावना बाेहरा ने सवाल किया कि क्या कृषि के लिए बोरवेल खनन का कोई प्रावधान रखा है? इस पर मंत्री ने कहा कि पीएम जन मन योजना के तहत बहुत सारे कार्य होते हैं। हमारी कोशिश है कि पिछड़े वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा योजना का लाभ दिया जाए कोई अलग से जानकारी हो तो बता दे हम जांच करवा लेंगे। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि 2019 का नलकूप खनन में 93 नलकूप खनन का कार्य होना था, जिसमें बहुत ज्यादा धांधली हुई है, अधिकारी और ठेकेदारों की मिली भगत थी, क्या इसकी जांच कराएंगे? इस पर मंत्री ने कहा कि जो भी जानकारी दी गई है, अलग से उपलब्ध करवा दें, दिखावा लेंगे। बैगा जनजाति के लोगों के लिए जाने सदैव बेहतर क्रियान्वयन करना है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper