छत्तीसगढ़
Trending

CG BIG BREAKING :  बीजापुर मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच अंड्री के जंगल में गुरुवार को हुई मुठभेड़ में 18 नक्सली ढेर हो गए जबकि एक जवान शहीद हो गया।

बीजापुर जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र अंर्तगत नक्सलियों के कोर सरहदी इलाके बीजापुर-दंतेवाड़ा सीमा पर अंड्री के जंगल में आज सुबह 7 बजे से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ में अभी तक 18 नक्सली मारे गए हैं जबकि डीआरजी के एक जवान का शहीद हो गया। नक्सलियों के कोर इलाके में जवानों ने नक्सलियों के बड़े कैडर्स को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। नक्सलियों को भारी नुकसान की खबर है, मारे गये नक्सलियाें की संख्या और भी बढ़ सकती है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गये हैं, क्षेत्र में मुठभेड़ के साथ ही सर्चिंग अभियान जारी है, विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper