छत्तीसगढ़
Trending

वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को बलिदान दिवस पर महापौर  मीनल चौबे एवं आमजनों ने दी आदरंजलि

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में नगर निगम जोन 3 के सहयोग से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी के बलिदान दिवस पर रायपुर जिला अस्पताल पंडरी परिसर स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि कार्यक्रम रखा गया. आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर रायपुर की प्रथम नागरिक महापौर  मीनल चौबे ने समस्त राजधानीवासियों की ओर से वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन कर आदरांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से खैरागढ़ की विधायक  यशोदा वर्मा, निगम सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष  अमर गिदवानी, पार्षद  साधना प्रमोद दुबे, पूर्व पार्षद  मोहन उपारकर, जोन 3 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, संस्कृति विभाग प्रभारी अधिकारी कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा,जोन 3 कार्यपालन अभियंता  सुशील मोडेस्टस सहित स्थानीय लोधी समाज के पदाधिकारी गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, नवयुवकों, महिलाओं, आमजनों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर वीरांगना अवन्ति बाई लोधी को उनके बलिदान दिवस पर सादर नमन करते हुए प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button