छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 1 ने भनपुरी और गोगांव शराब अहाता को गन्दगी मिलने पर सीलबंद किया, 5 अवैध ठेले जप्त 

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के निर्देश पर नगर निगम जोन 1 स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जोन 1 जोन कमिश्नर  हितेन्द्र यादव के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता  डी. के. पैकरा,  गजाराम कँवर, जोन स्वास्थ्य अधिकारी  खेमलाल देवांगन की उपस्थिति में अभियान चलाकर जोन 1 के अंतर्गत भनपुरी शराब अहाता और गोगांव शराब अहाता को अत्यधिक गन्दगी मिलने और प्रतिबंधित डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच अत्यधिक मात्रा में यत्र – तत्र बिखरे होने पर जोन कमिश्नर के निर्देश पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी ने पंचनामा कार्यवाही कर भनपुरी शराब अहाता और गोगांव शराब अहाता को तत्काल सीलबंद करने की कार्यवाही की है. इसके साथ ही 5 अवैध ठेलों को वहाँ जप्त करने की कार्यवाही की गयी है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button