छत्तीसगढ़
Trending

शराब घोटाला मामला : ईओडब्ल्यू ने जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री लखमा से की पूछताछ

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2146 करोड़ के शराब घोटाले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की टीम जेल पहुंचकर उनसे पूछताछ कर रही है। दो दिन के भीतर के यह दूसरा मौका है, जब कवासी लखमा से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पूछताछ के दूसरे दिन ईओडब्ल्यू के चार अफसर सेन्ट्रल जेल परिसर पहुंचे और कवासी लखमा से सात बिंदुओं पर पूछताछ की।

सरकार बदले की भावना से काम कर रही-वहीं कवासी लखमा के खिलाफ कार्रवाई को लेकर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि यह सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। पहले अमरजीत भगत के यहां आईटी का छापा डलवाते हैं। लखमा को गिरफ्तार करते हैं, राजीव भवन और भूपेश बघेल के यहां ईडी भेजते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासी नेताओं को टारगेट कर जेल भेजने और बदनाम करने का काम कर रही है। कवासी लखमा को शराब घोटाले के मामले में आरोप लगाकर भेज दिया अब नक्सली कनेक्शन जोड़ रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि कवासी लखमा को न्यायालय से बेल मिलेगी। सरकार नहीं चाहती कि लखमा बाहर निकले नक्सल कनेक्शन के बाद कोई दूसरा कनेक्शन निकालने की कोशिश करेंगे।

उल्लेखनीय है कि गौरतलब है कि 13 मार्च को शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) ने स्पेशल कोर्ट में 3,841 पन्नों का चालान पेश किया है, जिसमें जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा समेत 21 अन्य को आरोपित बनाया गया है।अब इस मामले में अगली सुनवाई 22 मार्च को होगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button