छत्तीसगढ़
Trending

CG BIG News : सीएम साय बोले- क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत निकट, 2026 तक भयमुक्त होगा बस्तर

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और कांकेर में दो अलग-अलग मुठभेड़  में सुरक्षाबलों कुल 22 नक्सलियों मार गिराया। इसने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस संकल्प को दृढ़ कर दिया है, जिसमें छत्तीसगढ़ को मार्च 2026 तक नक्सलमुक्त बनाने का प्रण लिया गया है.हालांकि बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेढ़ में देश ने एक जवान शहीद खो दिया है।ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

बीजापुर और कांकेर में सुरक्षाबलों के हाथों मारे गए नक्सलियों पर प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि  क्रूर, निरंकुश नक्सलवाद का अंत उचित है, भयमुक्त होगा बस्तर 2026 तक, यह सुनिश्चित है…. प्रदेश में नक्सलवाद के विरुद्ध हमारी लड़ाई मजबूती से जारी है।

ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें

आज सुरक्षाबल के जवानों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में बीजापुर-गंगालूर में 18 और कांकेर-नारायणपुर में 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में डीआरजी के जवान के शहीद होने की भी दुःखद खबर है। उनकी यह शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।ये खबर भी पढ़ें : बेली फैट कम करने के लिए मेथी का उपयोग

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हुए, सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जवानों को मिली यह सफलता सराहनीय है। उनके हौसले और अदम्य साहस को नमन करता हूं।ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button