
बलरामपुर। जिले के विजयनगर चौकी अंतर्गत ग्राम महावीरगंज में शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में मृत दोनों लोगों की शिनाख्त आज शनिवार को पुलिस के द्वारा कर ली गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ये खबर भी पढ़ें : निगम जोन 2 में होली मिलन समारोह, सभापति सूर्यकांत राठौड़ ने दी शुभकामनाएं
दोनों लखपति पोया, (40 वर्ष) रामाशंकर पोया, (45 वर्ष) रघुनाथनगर थाना अंतर्गत ग्राम जनकपुर के निवासी थे। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा थे।
ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper
ज्ञात हो, बीते शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे रामाशंकर अपनी बेटी की शादी की कार्ड बांटकर दोनों चाचा-भतीजा लौट रहे थे। इसी दौरान विजयनगर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत महावीरगंज के उड़ू नाला के पास विपरीत दिशा से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
ये खबर भी पढ़ें : आपके Budget रखते हुए ख्याल TATA TIAGO – स्टाइल, सेफ्टी के साथ
इधर सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाई। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीएम के बाद बॉडी को आज परिजनों को सौंप दिया गया है।
ये खबर भी पढ़ें : AC चालू करने से पहले ज़रूरी बातें
विजयनगर पुलिस चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह ने बताया कि इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुट गई है।
ये खबर भी पढ़ें : बॉलीवुड दीवाज़ के पर्पल सूट्स – स्टाइल जो आपका दिल जीत ले

