RADA
छत्तीसगढ़

हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त करने का अल्टीमेटम

रायपुर। पंचायत संचालनालय संचालक ने सभी हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों को हड़ताल खत्म करने का अल्टीमेटम दे दिया है।इस संबंध बीती देर शाम में प्रदेश के सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र प्रेषित किया गया है।
पंचायत संचालनालय की संचालक प्रियंका ऋषि महोबिया के हस्ताक्षर से जारी पत्र में आदेश दिया है कि हड़ताली सचिवों को 24 घंटे के भीतर हड़ताल समाप्त कर कर्तव्यों पर लौटने के लिए निर्देश जारी करें। वहीं निर्देश के पालन न करने पर हड़ताली सचिवों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के समस्त ग्राम पंचायत सचिव 17 मार्च 2025 से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जिसके कारण ग्राम पंचायतों का कार्य प्रभावित हो रहा है।इसे देखते हुए संचालक ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र लिखकर यह आदेश जारी किया है और पत्र में ग्राम पंचायतों के कार्यों के संपादन हेतु सचिवों की व्यवस्था और पंचायत निधि के आहरण से संबंधित निर्देश दिए गए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका