RADA
छत्तीसगढ़

बालोद जिले में पिकअप वाहन पलटने से 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र में बीती रात शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में पिकअप वाहन पलटने से 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हो गए।इनमें से 4 ग्रामीणों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को दल्लीराजहरा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डौंडी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात कांकेर जिले के नेट गांव से 30 लोग डौंडी विकास खण्ड के मर्रामखेड़ा गांव में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान गंगोलीडीही गांव जाने के मार्ग में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 14 महिलाएं, 2 पुरुष और 1 बच्चा घायल हो गए, जिनमें से 4 की हालत नाजुक है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ियों से घायलों को डौंडी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका