पंजाब
Trending

पंजाब के कृषि मंत्री खुड्डिया को नही मिली विदेश जाने की इजाजत

चंडीगढ़ । पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को केंद्र सरकार ने विदेश जाने की अनुमति नही दी है। मंत्री खुड्डियां के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल को 29 मार्च से 6 अप्रैल तक अमेरिका जाना था। यह सरकारी दौरा था। इसका उद्देश्य डेयरी विभाग के कामकाज के लिए अध्ययन करना था ताकि पंजाब में डेयरी फार्मिंग को बढ़ावा दिया जा सके। मंत्री के अनुसार उनके साथ कई विभागीय अधिकारी भी विदेश जाने वाले थे।

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ केंद्र को इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था। उसे विदेश मंत्रालय ने खारिज कर दिया। खुड्डियां के अनुसार अब केंद्र से दोबारा बातचीत की जाएगी, क्योकि विदेश जाने की अनुमति खरिज करने को लेकर कोई ठोस कारण नही दिया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper