
छत्तीसगढ़
Trending
CG BIG News : छत्तीसगढ़ पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन पर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, रमेश बैस, सरोज पाण्डे, गौरीशंकर अग्रवाल, शिवरतन शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष समारोह में शामिल होंगी। इस दौरान वह विधायकों और मंत्रियों को संबोधित भी करेंगी।


