उत्तराखण्ड
Trending

देहरादून के डोईवाला में डंपर ने तीन वाहनों को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत

देहरादून । देहरादून के डोईवाला में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित डंपर एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए लच्छीवाला टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार देहरादून से हरिद्वार जा रहा डंपर (ट्रक) डोईवाला के लच्छीवाला टोल प्लाजा के पास ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर 03 वाहनों को टक्कर मारता हुआ टोल प्लाजा के पोल से टकरा गया। इस दौरान डंपर और पोल के बीच एक कार दब गई। ये कार इतनी बुरी तरह पिचक गई कि उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से एक व्यक्ति की पहचान रतनमणि उनियाल निवासी इंद्रप्रस्थ एनक्लेव, रायपुर देहरादून के रूप में हुई है। दूसरे मृतक के पास से पंकज कुमार पुत्र किशोरी लाल पंवार के नाम का पहचान पत्र मिला है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। डंपर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। डम्पर में लदी खनन सामग्री से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper