RADA
छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज चुनाव: आज नामांकन वापसी का दिन

 छत्तीसगढ़: आज प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु एक प्रत्याशी सहित निम्नानुसार जिलों से नामांकन वापस लिया गया: बालोद जिले से एक जिला उपाध्यक्ष एवं एक जिला मंत्री पद हेतु राजनांदगांव जिले से 2 जिला मंत्री पद हेतु मुंगेली जिले से एक जिला उपाध्यक्ष एवं एक जिला मंत्री पद हेतु चांपा जांजगीर जिले से एक उपाध्यक्ष पद हेतु रायगढ़ जिले से एक उपाध्यक्ष पद हेतु उपरोक्तानुसार कुल 9 पदों से नामांकन वापस लिया गया। नाम वापसी पश्चात अंतिम प्रत्याशियों की सूची 27 मार्च संध्या 6 बजे जारी की जाएगी। अब सरगुजा एवं महासमुंद जिले में जिला उपाध्यक्ष पद हेतु तथा रायगढ़ जिले में जिला मंत्री पद हेतु मतदान प्रक्रिया होगी। सरगुजा जिले के लिए 14 अप्रैल, रायगढ़ जिले के लिए 16 अप्रैल एवं महासमुंद जिले के लिए 4 मई 2025 को मतदान होगा। मतदान उपरांत समस्त मत पेटियां रायपुर चैंबर भवन लाई जाएगी और 6 मई को चेंबर हॉल में मतगणना होगी। आज नामांकन वापसी प्रक्रिया के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी शिवराज भंसाली, निर्वाचन अधिकारी- प्रकाश गोलछा, बालकृष्ण दानी, रमेश गांधी, के. सी. माहेश्वरी, महावीर तालेड़ा, अनिल जैन(कुचेरिया), संजय देशमुख, संजय जोशी, अमित वर्मा, मनोज शर्मा, मुख्य निर्वाचन नियंत्रक एच.एस.कर, एवं चेम्बर चुनाव कार्यालय प्रभारी एस.एम.रावते उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका