छत्तीसगढ़
Trending

CG NEWS : कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे की लत लगाई, अब सीबीआई जांच हो रही : मुख्यमंत्री साय

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बेंगलुरु कार्यक्रम से आज रायपुर पहुंचे। रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई छापामारी पर कहा क‍ि छत्तीसगढ़ के युवाओं को सट्टे की लत लगा दी गई थी। अब मामले में जांच सीबीआई कर रही है। भूपेश के पास दूसरा बोलने के लिए कोई रास्ता नहीं है। सीबीआई के द्वारा महादेव सट्टा एप पर यह जांच हो रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री साय ने भूपेश के बयान को लेकर कहा कि उनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है । इसमें चाहे कोई भी दोषी हो बख्शे नहीं जाएंगे। इसमें भाजपा और कांग्रेस के करीबी होने का कोई सवाल नहीं है। जो भी लिंक पूरे प्रकरण से जुड़ा होगा, उन सभी के ऊपर कार्रवाई होगी।

बैंगलुरु इन्वेस्टर्स मीट कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री ने जानकारी देते हुए कहा कि इन्वेस्टर्स कनेक्ट का कार्यक्रम बहुत अच्छे से संपन्न हुआ। छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति की निवेशकों को जानकारी दी गई। इससे उद्यमी और निवेशक काफी आकर्षित हुए हैं। 3700 करोड़ रुपये का निवेश का प्रस्ताव सौंपा गया है। कुछ कंपनियों से एमओयू हुआ है। इंजीनियरिंग और आईटी के क्षेत्र में यहां पर उद्योग लगेंगे। उद्योगपति काफी रुच‍ि ले रहे हैं। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि नई उद्योग नीति लॉन्च करने के बाद करीब चार लाख 40 हजार करोड़ के प्रस्ताव मिले हैं। यह हमारी नई उद्योग नीति का ही असर है।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका