छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 8 ने परमानंद नगर कोटा में लगभग 5 हजार वर्गफीट भूखंड में बिना अनुमति किये निर्माण को तोड़ा

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त  विश्वदीप के आदेशानुसार और जोन 8 जोन कमिश्नर  ए. के. हालदार के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व और उप अभियंता  लोचन प्रसाद चैहान की उपस्थिति में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 8 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा जोन क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न स्थानों में अवैध निर्माण एवं स्वीकृति विपरीत निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में आज जोन क्रमांक 08 के तहत वार्ड क्रमांक 20 रामकृष्ण परमहंस वार्ड के तहत परमानंद नगर कोटा में श्रीमती सरिता शर्मा द्वारा लगभग 5000 वर्गफीट भूखंड क्षेत्र में बिना अनुमति किये गए निर्माण को तोडने और शटर को हटाए जाने की कार्यवाही की गयी एवं भवन स्वामी को भूतल में पार्किंग की समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया है। वहीं जोन के तहत मोहबाबाजार से एम्स होते हुए टाटीबंध मुख्य मार्ग में लगभग 15 ठेला गुमटी हटाने की कार्यवाही की गई है।

Back to top button
📰 E-Paper