छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल और सभापति सूर्यकान्त ने चैत्र नवरात्रि, हिन्दू नववर्ष दिवस, गुड़ी पाड़वा एवं चैट्रीचन्द्र पर्व की दी  शुभकामनायें

अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने की अपील

रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे और सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों को आदिशक्ति माता की विशेष आराधना के पर्व चैत्र नवरात्रि ( 30 मार्च से 6 अप्रेल 2025), हिन्दू नववर्ष, गुड़ी पाड़वा, चैट्रीचन्द्र पर्व के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु आदि शक्ति देवी माता के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है।
 महापौर और सभापति ने कहा कि आदि शक्ति देवी माता की विशेष आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि का पावन अवसर सभी नागरिकों को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है।
नगर निगम महापौर  मीनल चौबे और सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने की विनम्र अपील की है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका