छत्तीसगढ़
Trending

ग्रीष्म ऋतु में तत्परता से काम में जुटे 80 स्वच्छता मित्रों का किया सम्मान

रायपुर। शहर को स्वच्छ बनाए रखने में स्वच्छता मित्रों के अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें सम्मानित कर आभार व्यक्त किया गया। ग्रीष्म ऋतु में अथक प्रयासों से स्वच्छता कार्यों में जुटे रहने वाले ज़ोन-2 के लगभग 80 स्वच्छता मित्रों को वॉटर बॉटल भी भेंट की गईं।

यह सम्मान कार्य  ज्योति खंडेलवाल एवं सहयोगियों की रोटरी क्लब संस्था के ‘इंटरैक्ट क्लब ऑफ रायपुर पिनेकल’ की ओर से किया गया। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर ज़ोन-2 के आयुक्त आर.के. डोंगरे और स्वास्थ्य अधिकारी  रवि लावन्या भी उपस्थित रहे। सभी सम्मानित स्वच्छता मित्रों ने संस्था व निगम अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button