Crime News : अपहरण कर युवक की बेरहमी से की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
Crime News : अपहरण कर युवक की बेरहमी से की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक ढाबे में काम करने वाले एक कुक का बीती उसके पुराने मालिक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया और उसकी जमकर मारपीट कर दी. पीड़ित कुक का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने अपने पुराने मालिक से तंग आकर उसके ढाबे में काम करना छोड़ दिया और महासमुंद में आकर काम करने लगा था. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने ढाबा संचालक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी मोनिका श्याम ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे आरंग के लवली ढाबा के मालिक प्रशांत निभवानी (उम्र 31) और उसके 3 अन्य साथियों के साथ कार (क्रमांक सीजी 04 एनपी 3429) से NH 353 स्थित कोसरंगी के अन्नम ढाबा पहुंचे और वहां कुक का काम करने वाले वीरेंद्र पटेल (उम्र 35) के साथ जमकर मारपीट की और उसे कार की डिक्की में बंदकर आरंग ले गए. इस बीच आरोपियों ने बेलसोंडा में भी वीरेंद्र के साथ जमकर मारपीट की. घटना के बाद रात में ही अन्नम ढाबा के संचालक प्रदीप साहू ने कोतवाली पुलिस और डायल 112 को इसकी सूचना दी.

