छत्तीसगढ़
Trending

निगम जोन 3 में वार्ड समिति अध्यक्ष निर्वाचन : जोन 1 अध्यक्ष  साधना प्रमोद साहू निर्विरोध निर्वाचित 

निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नर ने निर्वाचित वार्ड समिति अध्यक्ष को दिया निर्वाचन प्रमाणपत्र

महापौर, सभापति,एमआईसी सदस्य, वार्ड पार्षद ने निर्वाचन पर दी हार्दिक शुभकामनायें

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 3 की वार्ड समिति के अध्यक्ष पद का निर्वाचन नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप द्वारा नियुक्त निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे द्वारा निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी निगम अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय के निर्देशन पर्यवेक्षण में नगर निगम जोन 3 कार्यालय में कराया गया।

नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने, प्राप्त नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा उपरांत प्राप्त एकमात्र नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थी वार्ड पार्षद  साधना प्रमोद साहू को नाम निर्देशन पत्र सही पाए जाने पर नाम वापसी समय पूर्ण होने उपरांत नगर निगम जोन 3 की वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।  जोन 3 में  साधना प्रमोद साहू को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदत्त किया गया।

इस अवसर पर जोन कार्यालय में वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर महापौर  मीनल चौबे, सभापति  सूर्यकान्त राठौड़, जल कार्य विभाग अध्यक्ष  संतोष साहू, पार्षद  राजेश कुमार गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि  रोहित साहू, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि  राम प्रजापति, सभी एमआईसी सदस्यों, जोन के तहत वार्डों के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगणों, अपर आयुक्त  विनोद पाण्डेय, जोन 3 जोन कमिश्नर  विवेकानंद दुबे, निगम सचिव  सूर्यकान्त श्रीवास्तव, जोन के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने वार्ड समिति जोन क्रमांक 3 की नवनिर्वाचित अध्यक्ष  साधना प्रमोद साहू को बुके प्रदत्त कर और मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं. इस दौरान नवनिर्वाचित जोन अध्यक्ष का गाजे – बाजे की धुन के मध्य आतिशबाजी कर भव्य स्वागत जोन 3 कार्यालय में किया गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button