RADA
छत्तीसगढ़
Trending

बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी ने घायल ग्रामीणों का कुशलछेम जाना

दंतेवाड़ा : कुआकोंडा थाना क्षेत्र के ग्राम पोटाली एवं समेली के 44 ग्रामीण संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम के समापन समारोह में शामिल होने दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुए,जिस पिकअप वाहन में ग्रामीण सवार थे वो वाहन पालनार में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसकी जानकारी मिलते ही वन एवं प्रभारी मंत्री दंतेवाड़ा केदार कश्यप,बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी ने तत्काल प्रशासन को निर्देशित किया एवं लगातार संपर्क कर स्थिति का जायजा लिया | पुलिस,एम्बुलेंस तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों को प्राथमिक उपचार हेतु तत्काल घटनास्थल पर दिशा निर्देश देते हुए भेजा गया एवं उन्हें प्रशासन की मदद से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल लाया गया जिनका उपचार जारी है | बस्तर पंडुम कार्यक्रम के समापन के पश्चात बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं विधायक चैतराम अटामी तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा पहुंचे,घायल ग्रामीणों का कुशलछेम जाना एवं बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देश दिया | घायल 44 ग्रामीणों में से 32 का उपचार जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में हो रहा है एवं गंभीर रूप से घायल 12 ग्रामीणों को बेहतर उपचार हेतु मेडिकल कालेज डिमरापाल जगदलपुर रेफर किया गया है जो खतरे से बहार है,विधायक चैतराम अटामी ने घायल ग्रामीणों के परिजनों से भी बातचीत की एवं हर यथासंभव मदद का आश्वासन दिया | बस्तर सांसद महेश कश्यप ने भी दंतेवाड़ा अस्पताल एवं मेडिकल कालेज डिमरापाल जगदलपुर पहुँच घायल ग्रामीणों का कुशलछेम जाना एवं बेहतर उपचार हेतु डॉक्टरों को निर्देशित किया | वन एवं प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने लगातार फोन के माध्यम से जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से स्थिति का जायजा लिया एवं उन्हें ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जानकारी से अवगत कराने हेतु निर्देशित किया,बेहतर उपचार हेतु प्रशासनिक अधिकारियों तथा डॉक्टरों को निर्देशित भी किया | इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राहुल असरानी,पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महावीर महेश्वरी,मंडल अध्यक्ष जय भंसाली,जनपद अध्यक्ष कुआकोंडा सुकालू मुडामि,राजेश बोरबन,डे नारायण,गौतम भाटी,शंभु वट्टी समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे |

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका