RADA
छत्तीसगढ़
Trending

चैत्र नवरात्रि पर रौद्र बाबा के दरबार में श्रद्धालुओं की खासा भीड़

बिलाईगढ़:  चैत्र नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर महा औघड़ रौद्र बाबा के दरबार में सैकड़ो श्रद्धालुओं ने माथा टेक कर आशीर्वाद लिया । प्राप्त समाचार के अनुसार ओम अलौकिक आश्रम बोरसी में महा औघड़ रौद्र बाबा का दरबार प्रत्येक रविवार को सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक लगता है ।कल रविवार को चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने रौद्र बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हुए यहां स्थापित मां काली में श्रृंगार सामग्री चढ़ाकर दर्शन लाभ लिए । ज्ञात हो कि ओम अलौकिक आश्रम में रौद्र बाबा जी के द्वारा पांच मिनट का ध्यान कराया जाता है और शक्तिपात से पांच मिनट में ही लोगों की समस्याओं का निदान एवं मनोकामनाओं की पूर्ति हो जाने से हजारों लोगों के आस्था एवं विश्वास का केंद्र बना हुआ है। आज चैत्र नवरात्रि के पावन महापर्व पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गई लोगों का तांता लगा रहा ।आज रौद्र बाबा के दरबार में सैकड़ो श्रद्धालुओं एवम लोगों ने माथा टेक का दर्शन लाभ एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका