अपराध
Trending

CG Crime News: नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी जेल दाखिल

बलरामपुर। जिले के कुसमी पुलिस ने नाबालिग लड़की से दो साल से लगातार यौन शोषण करने वाले आरोपी  को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के द्वारा शनिवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता की मां ने गुरुवार को कुसमी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि कुसमी के कुम्हारपारा निवासी बीरबल प्रजापति नाबालिग बेटी के साथ बातचीत करता था। इसी दौरान उसकी दोस्ती हाे गई। बातचीत से बात आगे बढ़ने लगी और रात्रि में चोरी चुपके मेरी नाबालिग बेटी से मिलने आता था, साथ में सोता और जबरन बेटी के साथ यौन शोषण करता था।


पीड़िता की मां ने आवेदन में बताया कि आरोपी ने लगभग दो वर्षों तक मेरी बेटी के साथ यौन शोषण किया और यह बात किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। लिखित शिकायत पर कुसमी पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी बीरबल प्रजापति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें आरोपी  ने जुर्म कबूल किया। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी  को गिरफ्तार कर शुक्रवार काे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ललित यादव, उप निरीक्षक डाकेश्वर सिंह, मूलधर पैकरा, हेमंत तिर्की, फूलसाय पावले का सराहनीय योगदान रहा।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button