छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल चौबे ने जोन 3 में पार्षदों की जलप्रदाय पर बैठक लेकर दिए निर्देश

जोन कार्यालय में पहुँचे रहवासियों से जल समस्या सुनी

रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे ने नगर निगम जोन 3 के शंकर नगर जलागार परिसर स्थित कार्यालय पहुंचकर जोन के तहत आने वाले सभी 7 वार्डों में रहवासियों को जलप्रदाय व्यवस्था को लेकर आवश्यक बैठक ली।
महापौर  मीनल चौबे ने बैठक जल कार्य विभाग अध्यक्ष  संतोष सीमा साहू, जोन 3 जोन अध्यक्ष  साधना प्रमोद साहू, वार्ड पार्षद  राजेश कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार वर्मा, कैलाश बेहरा,  पुष्पा रोहित साहू,   महेश कुमार ध्रुव, जोन 3 जोन कमिश्नर  रमेश जायसवाल, कार्यपालन अभियंता  सुशील मोडेस्टस, कार्यपालन अभियंता जल  नर सिंह फरेन्द्र, सहायक अभियंता  योगेश कडु,  नरेश साहू, उप अभियंताओं की उपस्थिति में लेकर नगर निगम जोन 3 के जल विभाग के कार्यों और गर्मी में रहवासियों को जल आपूर्ति पर जानकारी ली और समीक्षा करते हुए जोन 3 जोन कमिश्नर को जोन में वार्डों से गर्मी में प्राप्त हो रही रहवासियों की पेयजल सम्बन्धी सभी जन समस्याओं और जन शिकायतों का शत- प्रतिशत संख्या में सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। महापौर  मीनल चौबे ने इस दौरान नगर निगम जोन 3 कार्यालय में जल समस्या लेकर पहुंचे रहवासियों से उनकी जल समस्या ध्यानपूर्वक सुनी और जोन कमिश्नर को तत्काल रहवासियों की जल समस्या का समाधान करने निर्देशित किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper