छत्तीसगढ़
Trending

भाषण प्रतियोगिता में नारी शक्ति ने मारी बाजी

रायपुर:  यूनिटी फॉर सोशल जस्टिस की ओर से बाबा साहेब की जयंती मौके पर शुक्रवार को वृंदावन हॉल में भाषण प्रतियोगिता रखी गई। 75 प्रतिभागियों के बीच आयोजित प्रतियोगिता में नारी शक्ति ने अपना जलवा दिखाया, जहां तीन बेटियों ने पुरस्कार जीतकर समाज में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण पेश किया। जन्मेजय सोना ने बताया, मुस्कान साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशी जैन को द्वितीय और फिजा अली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को क्रमश: 10 हजार, 7 हजार और 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी गई। अतिथि के तौर पर उपस्थित डिविजनल कमिश्नर महादेव कावरे ने कहा, समय बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हम समय का सही उपयोग करें तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। अन्य अतिथियों में जंगल सफारी के एमडी धम्मशील गणवीर, उदय कुमार भारती डीआरएम (पर्सनल) नागपुर, रविवि लॉ डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर बेणुधर रेतिया, असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र सुना और समाजसेवी रघुचंद निहाल भी उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका