RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर कैलाश विजयवर्गीय का तंज ,कहा- संविधान का सबसे ज्यादा मजाक कांग्रेस ने उड़ाया

रायपुर । मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के संविधान बचाओ अभियान पर तंज कसते हुए कहा कि संविधान का जितना मजाक कांग्रेस ने उड़ाया, उतना और किसी ने नहीं उड़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान का उपयोग कांग्रेस राजनीति के लिए कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कैलाश विजयवर्गीय राजनांदगांव में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। राजनांदगांव रवाना होने से पहले वे रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।बाबा साहेब अंबेडकर के सम्मान में भाजपा द्वारा आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि मैं राजनांदगांव जा रहा हूं। देश में सभी नेता अलग-अलग स्थान पर जा रहे हैं। वहां पर लोगों के सामने ये सच लाएंगे कि कैसे कांग्रेस ने बाबा साहब के साथ धोखा किया है।

पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस संविधान के अनुरूप चली होती तो ये दुर्दशा नहीं होती। संविधान बचाओ अभियान के लिए कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो अपनी जेब में संविधान की किताब लेकर घूम रहे हैं, मूल उसमें है क्या? संविधान की धज्जियां कांग्रेस ने उड़ाई हैं। आपातकाल लगाया और जब यूपीए की सरकार थी तब उनके नेता ने बिल की कॉपी फाड़ी थी। अब वहीं नेता देश के संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ विदेश में बयान दे रहे हैं। इससे क्या देश का सम्मान बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जहां जीत होती है, वहां सवाल नहीं है, जहां हारे, वहां सवाल उठाना है, यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, जनता इसे समझ रही है। इसलिए कांग्रेस को हर जगह नकार रही है। वहीं एक देश, एक चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि यह सिस्टम बहुत जरूरी है। इससे देश का पैसा बचेगा, समय बचेगा। देश का विकास होगा। हम सभी चाहते है एक साथ चुनाव हो।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका