राज्य
Trending

केंद्रीय गृहमंत्री शाह श्रीनगर पहुंचे, पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी

श्रीनगर । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और अन्य शीर्ष अधिकारी पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नागरिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज सुबह पुलिस नियंत्रण कक्ष श्रीनगर पहुंचे।

केंद्रीय गृहमंत्री शाह श्रद्धांजलि देने के बाद पहलगाम के बैसरन के लिए रवाना हो गए। बैसरन में मंगलवार को सशस्त्र आतंकवादियों ने नागरिकों पर गोलीबारी की थी जिसमें 27 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। आतंकवादी हमले के बाद शाह कल देर शाम श्रीनगर पहुंचे और एक सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button