मनोरंजन

पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म अबीर गुलाल, उठने लगी बहिष्कार की आवाजें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में गम और गुस्से का माहौल है। इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को लेकर विरोध तेज हो गया है। कई यूजर्स फिल्म का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं। दरअसल, इस फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान और बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। दोनों फिल्म में रोमांटिक किरदार निभा रहे हैं। पहले से ही विवादों में घिरी ‘अबीर गुलाल’ अब एक बार फिर लोगों के निशाने पर है। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि इस संवेदनशील समय में पाकिस्तानी कलाकारों को बॉलीवुड फिल्मों में शामिल करना उचित नहीं है।

फिल्म ‘अबीर गुलाल’ का निर्देशन आरती एस. बागड़ी कर रही हैं और यह एक रोमांटिक कॉमेडी है, जो 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में घिर गई है। दरअसल, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए। इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने फिल्म ‘अबीर गुलाल’ के बहिष्कार की मांग शुरू कर दी है। फिल्म में फवाद खान और वाणी कपूर की जोड़ी को लेकर विरोध जताया जा रहा है, खासकर फवाद के पाकिस्तानी होने को लेकर लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है।

कई यूजर्स ने फिल्म की रिलीज को लेकर अपनी आपत्ति जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, “भारत के किसी भी सिनेमाघर में ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।” वहीं, दूसरे ने कहा, “क्या हम अब भी पाकिस्तानी अभिनेता वाली फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को रिलीज करने की इजाजत देंगे?” एक अन्य यूजर ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “क्या भारतीय सिनेमा अब भी पाकिस्तानी कलाकारों के पक्ष में खड़ा है?” इन प्रतिक्रियाओं से साफ है कि पहलगाम हमले के बाद फिल्म को लेकर जनता का गुस्सा सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका