छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में निवेश को लेकर ललन ग्रुप की सीएम साय से मुलाक़ात, टेक्सटाइल यूनिट लगाने की जताई रुचि

छत्तीसगढ़: मुंबई में आज श्रीलंका के प्रमुख औद्योगिक समूह ललन ग्रुप के प्रतिनिधि  दिलीप पारिक ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाक़ात की।  पारिक ने बताया कि ललन ग्रुप, जो श्रीलंका के सबसे बड़े विविधीकृत औद्योगिक समूहों में शामिल है, बागान, रबर उत्पाद, निर्माण, लॉजिस्टिक्स, पैकेजिंग इंजीनियरिंग और आतिथ्य सेवाओं के क्षेत्रों में सक्रिय है। समूह की विशेषज्ञता और बहु-क्षेत्रीय क्षमताएं छत्तीसगढ़ के संसाधन-समृद्ध वातावरण और उद्योग-प्रोत्साहक नीतियों से मेल खाती हैं। मुलाक़ात के दौरान पारिक ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई। उन्होंने बताया कि राज्य द्वारा श्रमिकों के लिए 24 घंटे की पाली व्यवस्था, ऑनलाइन क्लियरेंस, और समयबद्ध सेवाओं जैसी सुविधाएं निवेशकों को आकर्षित कर रही हैं। मुख्यमंत्री  साय ने समूह की पहल का स्वागत किया और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, जिससे छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल सेक्टर को नई ऊर्जा मिलेगी।

Back to top button
📰 E-Paper