छत्तीसगढ़
Trending

वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बना निवेश का हॉटस्पॉट

मुंबई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उद्योग जगत के दिग्गजों ने की मुलाकात

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई 23 अप्रैल 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुंबई में देश-विदेश के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान वस्त्र, पर्यटन और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में ऑनलाइन फैशन ब्रांड साइज़ अप, आईएनबीडी टेक्स, स्विफ्ट मर्चेंडाइज, शाल्बी हॉस्पिटल, ललन ग्रुप, अरैया ग्रुप, प्राइड होटल्स, ग्रीनटेक सोल्युशंस के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री  साय ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति 2024-30 के तहत निवेशकों को दी जा रही सुविधाओं और प्रोत्साहनों की जानकारी साझा की।

ये खबर भी पढ़ें : पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म अबीर गुलाल, उठने लगी बहिष्कार की आवाजें

आईएनबीडी टेक्स के निदेशक अजीत कुमार डालमिया ने नवा रायपुर में परिधान इकाइयां लगाने की इच्छा जाहिर की, जिसके लिए उन्होंने 3 से 5 एकड़ जमीन की जरूरत बताई। वहीं, स्विफ्ट मर्चेंडाइज ने छत्तीसगढ़ के वस्त्र उद्योग की मजबूत संभावनाओं को देखते हुए कदम बढ़ाने का मन बनाया। श्रीलंका के ललन ग्रुप ने प्रतिनिधि  दिलीप पारिक ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए राज्य में धागा और कपड़ा निर्माण इकाई स्थापित करने में रुचि दिखाई।

ये खबर भी पढ़ें : इतनी गर्मी और बढ़ती उम्र में भी आंखों का ध्यान रखे इससे

वहीं, साइज़ अप कंपनी के प्रमुख ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में निवेश करने का प्रस्ताव दिया और बताया कि वे राज्य में प्लस-साइज़ परिधान निर्माण की यूनिट स्थापित करना चाहते हैं। मुख्यमंत्री  साय ने इन सभी को राज्य की ओर से सस्ती बिजली, कुशल कार्यबल और बेहतरीन लॉजिस्टिक्स का भरोसा दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

शाल्बी हॉस्पिटल निदेशक  शनाए विक्रम शाह ने नवा रायपुर में मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल खोलने की इच्छा जताकर स्वास्थ्य क्षेत्र में भी नई उम्मीदें जगाईं। मुख्यमंत्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे निवेश और अधोसंरचना विकास की जानकारी साझा की और शाल्बी ग्रुप की पहल का स्वागत किया।अरैया ग्रुप के मुख्य व्यवसाय अधिकारी  अक्षय कुलकर्णी ने छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक सुंदरता को वैश्विक लक्जरी हॉस्पिटैलिटी से जोड़ना चाहते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : मृतक दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मिलकर अमित शाह ने दी सांत्वना

इसके लिए समूह राज्य में लक्जरी पर्यटन और परिवहन के क्षेत्र में दीर्घकालिक निवेश की योजना पर विचार कर रहा है। इसके साथ ही प्राइड होटल्स के निदेशक सत्येन जैन ने कहा कि उनकी संस्था प्रीमियम आतिथ्य सेवाओं पर केंद्रित है और छत्तीसगढ़ की तेजी से विकसित होती पर्यटन अधोसंरचना से वह लाभान्वित होना चाहती है।

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु बताए मटका रखने की सही जगह

उन्होंने छत्तीसगढ़ में निवेश की रुचि जताई है। वहीं, ग्रीनटेक सोल्युशंस के निदेशक  एम. प्रसाद रेड्डी ने मुलाकात के दौरान प्रदेश में 1245 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना प्रस्तुत की, जिससे 500 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।  रेड्डी ने बताया संस्था हरित प्रौद्योगिकियों के माध्यम से लागत प्रभावी समाधान प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें : ससुराल में स्टाइल के साथ ट्रेडिशन – बस एक बनारसी साड़ी में

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए सबसे अनुकूल राज्य बनकर उभरा है। हमारी नई औद्योगिक नीति सरल, पारदर्शी और निवेशकों के लिए लाभकारी है। यहां बिजली, पानी, जमीन, कुशल श्रमिक और लॉजिस्टिक की कोई कमी नहीं है। राज्य सरकार हर निवेशक को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये खबर भी पढ़ें : Redmi का धमाका  कम कीमत में  –  स्टाइल भी और स्मार्ट भी

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका