मनोरंजन
Trending

पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी सुनील शेट्टी की केसरी वीर 

लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ इस समय चर्चा में है, लेकिन सुनील शेट्टी की यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। फिल्म निर्माता कनु चौहान ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद यह बड़ा फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़ें : वास्तु बताए मटका रखने की सही जगह

सुनील शेट्टी की यह फिल्म 16 मई को भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और उत्तरी अमेरिका जैसे अन्य अंतर्राष्ट्रीय क्षेत्रों के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 29 अप्रैल को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। इस ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा में सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय और आकांक्षा शर्मा भी हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Raipur News, Chhattisgarh News, Epaper, Daily Hindi Morning Newspaper

ये खबर भी पढ़ें : पहलगाम हमले की छाया में घिरी फिल्म अबीर गुलाल, उठने लगी बहिष्कार की आवाजें

फिल्म के निर्माता कनु चौहान ने दिए इंटरव्यू में खुलासा किया, “मैंने अपने विदेशी वितरक से कहा है कि मैं नहीं चाहता कि मेरी फिल्म पाकिस्तान में रिलीज हो। मैं कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

ये खबर भी पढ़ें : इतनी गर्मी और बढ़ती उम्र में भी आंखों का ध्यान रखे इससे

मैंने यह बड़ा फैसला लिया है। अब ‘केसरी वीर’ पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। यह आतंकवादी हमले में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी श्रद्धांजलि है। यह मेरा स्टैंड है।”

ये खबर भी पढ़ें : मृतक दिनेश मिरानिया की पत्नी और बच्चों से मिलकर अमित शाह ने दी सांत्वना

फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ दर्शकों के सामने उन अज्ञात योद्धाओं की कहानी पेश करेगी, जिन्होंने 14वीं शताब्दी में ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर को आक्रमणकारियों से बचाने के लिए लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति दे दी। इस पीरियड ड्रामा में सूरज पंचोली, विवेक ओबेरॉय, सुनील शेट्टी और आकांक्षा शर्मा मुख्य भूमिका में हैं।

ये खबर भी पढ़ें : ससुराल में स्टाइल के साथ ट्रेडिशन – बस एक बनारसी साड़ी में

आकांक्षा फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म ‘केसरी वीर: लीजेंड्स ऑफ सोमनाथ’ का निर्देशन प्रिंस धीमान ने किया है और इसका निर्माण चौहान स्टूडियो के तहत कनु चौहान ने किया है।

ये खबर भी पढ़ें : Redmi का धमाका  कम कीमत में  –  स्टाइल भी और स्मार्ट भी

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper