लाइफ स्टाइल
Trending

गर्मियों में बच्चों के लिए तरबूज के शरबत के फायदे, जानें क्या है स्वादिस्ट शरबत बनाने के तरीके

गर्मियों का मौसम अपने साथ चिलचिलाती धूप, गर्म हवाएं और पसीना लेकर आता है। ये मौसम बुजुर्गों के मुकाबले बच्चों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। गर्मियों की गर्म हवाएं और पसीना बच्चों के शरीर को जल्दी थका देती हैं। ऐसे में पेरेंट्स बच्चों की शारीरिक थकान को दूर करने के लिए पानी देते हैं। लेकिन गर्मियों में बच्चों को कुछ पिलाना चाहिए, जो ना सिर्फ ठंडक दे, बल्कि स्वादिष्ट और पौष्टिक भी हो। ऐसे में गर्मियों में बच्चों के लिए तरबूज का शरबत काफी फायदेमंद हो सकता है।   गर्मियों में बच्चों के लिए तरबूज के शरबत के फायदे-

1. पानी की कमी को करता है पूरा- Watermelon Sharbat Hydrate the Body डाइटिशियन पूजा सिंह का कहना है कि तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा पानी होता है। गर्मियों मे बच्चों को तरबूज का शरबत पिलाने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। साथ ही, तरबूज का शरबत गर्मियों में चलने वाली लू से बचाव करता है।

2. पाचन क्रिया को करता है दुरुस्त- Watermelon Sharbat good for Digestion गर्म हवाओं के कारण बच्चों का पाचन तंत्र सुस्त हो जाता है। गर्मियों में बच्चों को तरबूज का शरबत पिलाने से यह पेट को ठंडा रखता है। तरबूज शरबत में हाई फाइबर पाया जाता है। यह पेट के दर्द और कब्ज को दूर करता है।

3. शरीर को मिलती है एनर्जी धूप, हीट वेव और लू के कारण बच्चों का शरीर जल्दी थक जाता है। तरबूज में मौजूद प्राकृतिक शक्कर शरीर को एनर्जी देने का काम करती है।

4. त्वचा को रखे डैमेज फ्री तरबूज में विटामिन ए, सी, और बी6 जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में बच्चों को तरबूज का शरबत पिलाने से यह उनकी त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करते है। बच्चों की डाइट में तरबूज को शामिल करने से त्वचा कोमल और खूबसूरत बनी रहती है।

तरबूज शरबत बनाने के लिए सामग्री

पका हुआ तरबूज-2 बड़े पीस

नींबू – 2 पीस

काला नमक – 1/4 छोटी चम्मच

पुदीने के पत्ते-1 मुट्ठी

बर्फ जरूरत के अनुसार

तरबूज का शरबत बनाने का तरीका

– सबसे पहले तरबूज को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। इस दौरान बीज को भी निकाल लें।
– तरबूज के टुकड़ों को एक ब्लेंडर में डालकर अच्छे से पीस लें, ताकि वो स्मूथ हो जाए।
– तरबूज के स्मूथ पेस्ट को छलनी की मदद से छानकर एक जग में निकाल लें।
– इसमें पुदीने की पत्तियां, काला नमक और 1 नींबू का रस मिलाकर शरबत तैयार करें।
– एक गिलास में बर्फ के 2 से 3 टुकड़े डालें और उसमें तैयार किया हुआ तरबूज का शरबत डालें।
– बच्चों को तरबूज का शरबत ठंडा-ठंडा पिलाएं।
आप चाहें तो तरबूज के शरबत में भुना हुआ जीरा पाउडर या काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं। लेकिन इसमें चीनी या शहद न मिलाएं।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper