मध्यप्रदेश
Trending

मध्य प्रदेश के  शहडोल में मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतरा 

शहडाेल । मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में शनिवार देर रात एक मालगाड़ी का डिब्बा पटरी से उतर गया। घटना लूप लाइन में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारी, तकनीकी कर्मचारी और आरपीएफ मौके पर पहुंची और फिर गार्ड डिब्बे को पटरी के ऊपर चढ़ाने में जुट गए।


जानकारी के अनुसार घटना सिंहपुर रेलवे स्टेशन की लूप लाइन में हुई। कटनी से बिलासपुर की ओर जा रही कॉपर लोड से भरी मालगाड़ी का गार्ड वैन डिब्बा पटरी से उतर गया। देर रात तक गार्ड ब्रेक वैन डिब्बे को पटरी में लाने का काम चला। हालांकि इस घटना से मुख्य रेल मार्ग प्रभावित नहीं हुआ। अप और डाउन दोनों मेन लाइन पूरी तरह चालू रहीं। रेलवे के आवागमन में कोई बाधा नहीं आई। सभी मालगाड़ियां और यात्री ट्रेनें सामान्य रूप से संचालित होती रहीं। रेल यातायात में किसी तरह का व्यवधान नहीं आया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper