छत्तीसगढ़
Trending

पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता यूडी मिंज का कृत्य है देशद्रोह, कांग्रेस कठोर कार्रवाई कर देश की भावनाओं का करे सम्मान : उप मुख्यमंत्री  साव

कांग्रेस, अपने नेता और पूर्व विधायक यूडी मिंज के देशद्रोही कृत्य के लिए देश से मांगें माफी : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने कांग्रेस के पूर्व विधायक यूडी मिंज के देशविरोधी सोशल मीडिया पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, एक पूर्व विधायक के इस प्रकार के कृत्य के लिए कांग्रेस नेताओं को देश से माफी मांगनी चाहिए। और यूडी मिंज के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। उनका गैर ज़िम्मेदाराना कार्य दुर्भाग्यजनक है। उन्होंने देशद्रोह का काम किया है। एक पूर्व विधायक इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस नेताओं के जुबान से उनकी दिल की बातें निकलकर सामने आती है। देश, संविधान और नागरिकों के प्रति उनके मन में क्या है, यह बारी बार निकलकर आता है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने मंत्रालय में विभागों की समीक्षा बैठक को लेकर बताया कि, मुख्यमंत्री   विष्णु देव साय जी अलग अलग विभागों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। विभागों के कार्य और आगामी कार्य योजनाओं की समीक्षा कर उन विभागों में और क्या होने चाहिए, इस पर आवश्यक निर्देश भी जारी करते हैं।

उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के समीक्षा बैठक से विभागों के कामों में कसावट आ रही है। व्यापक रूप से इसका प्रदेश की जनता को लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रदेश में सुशासन त्योहार भी चल रहा है। इस अभियान में सभी जन प्रतिनिधियों को जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करना है। यह साय सरकार का बड़ा निर्णय है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button