छत्तीसगढ़
Trending

महापौर मीनल और सभापति सूर्यकान्त ने भगवान  परशुराम जन्मोत्सव , अक्षय तृतीया महापर्व की दी  शुभकामनायें 

अधिकाधिक संख्या में स्वच्छता फीडबैक देने, विवाह पंजीयन करवाने की विनम्र अपील

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर  मीनल चौबे और सभापति  सूर्यकान्त राठौड़ ने सभी नगरवासियों को सम्पूर्ण विप्र समाज के आराध्य देवता भगवान  परशुराम जन्मोत्सव श्री अक्षय तृतीया के महापर्व दिनांक 30 अप्रैल 2025 बुधवार के पावन अवसर पर अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें देते हुए सभी नगरवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य, शान्ति प्रदान करने हेतु और रायपुर को स्वच्छ, सुन्दर, हरित, विकसित और सुव्यवस्थित नगर बनाने सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्रदान करने हेतु भगवान श्री परशुराम के दिव्य श्रीचरणों में विनम्र प्रार्थना की है।

महापौर और सभापति ने कहा कि सम्पूर्ण विप्र समाज के आराध्य देवता भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव पर विशेष आराधना का महापर्व श्री अक्षय तृतीया का पावन अवसर सभी नागरिकों को अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा शक्ति प्राप्त करने का एक श्रेष्ठ सुअवसर प्रदान करता है।

नगर निगम महापौर श्रीमती मीनल चौबे और सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़ ने स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2024 के अंतर्गत सभी नगरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रायपुर नगर के हित में स्वच्छता एप्प डाउनलोड कर मोबाइल पर स्वच्छता फीडबैक देने और अपने विवाह का पंजीयन करवाने की सभी विवाहित नागरिकों से विनम्र अपील की है.

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button