RADA
छत्तीसगढ़
Trending

नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने ली अधिकारियों की बैठक

जिला जनसंपर्क कार्यालय
जिला रायपुर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजस्व, पुलिस, जेल, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और शासकीय अभियोजक हुए बैठक में शामिल

रायपुर 02 मई 2025: कलेक्टोरेट स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में आज कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह और एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने नए कानून को लेकर बैठक ली। सभाकक्ष में राजस्व विभाग, पुलिस एवं जेल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम के अधिकारीगण और शासकीय अभियोजक उपस्थित रहे। उन्होंने सभी को नए कानून की जानकारी रखने और हर शासकीय कार्यालय में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 की किताबें रखने कहा। कलेक्टर डॉ. सिंह ने जिला अस्पताल और वहां के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम की जानकारी ली। उन्होंने पीएम रिपोर्ट जल्द जारी करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल, मेकाहारा, एम्स में पेंडिंग बेड हेड टिकटों की जानकारी ली। कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि जिस मामले में निर्धारित समय सीमा 60 या 90 दिन तय है, उनके चालान समय पर पेश किया जाएं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर निर्देश और सुझाव की समीक्षा के लिए बैठक ली जाएगी।

एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने कहा कि बेड हेड टिकट का फार्मेट तैयार करें ताकि जल्द रिपोर्ट दी जा सके। उन्होंने मुलायजा रिपोर्ट की जानकारी लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जल्द रिपोर्ट सौंपने कहा। रिपोर्ट की वजह से कोई केस लंबित हो तो तुरंत बताएं ताकि आगामी मीटिंग में उसका निराकरण किया जा सके। उन्होंने सीएमएचओ से कहा कि वे जल्द रिपोर्ट बनाकर तहसीलदार को सौंपने कहा। वहीं, तहसीलदार से थानों से आए रिपोर्ट बनाने कहा। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बैठक में प्रस्तुत हिट एंड रन रिपोर्ट की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अपने कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तैयार कर लें ताकि ऑनलाइन गवाही आसानी से हो सके। नए कानून का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें और आमजनों को जीरो एफआईआर और ई-साक्ष्य एवं नए कानून के प्रति जागरूक करने कहा। बैठक में रायपुर नगर निगम आयुक्त  विश्वदीप, अपर कलेक्टर  कीर्तिमान सिंह राठौर, श्रीमती निधि साहू, एडीएम  देवेंद्र पटेल, एडिश्नल एसपी, एसडीएम एवं समस्त पुलिस अधिकारी, शासकीय अभियोजक, सीएमएचओ आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका