खेल
Trending

India Pak Tension : बीसीसीआई ने अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया IPL

लखनऊ । भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आईपीएल 2025 को बीच में ही रोकने का फैसला किया गया है जिसके कारण लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आज शुक्रवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच होने वाला मुकाबला कैंसिल कर दिया गया है।

अनिश्चितकाल के लिए स्थगित आईपीएल मैच

आईपीएल 2025 में अब तक 58 मुकाबले (8 मई तक) खेले जा चुके थे। इससे पहले, आईपीएल के चेयरमैन अरुण धूमल ने गुरुवार रात बताया था कि मौजूदा स्थिति में आईपीएल का 18वां सत्र जारी रहेगा, लेकिन अब बोर्ड में इसे स्थगित करने का फैसला किया है।
फाइनल सही 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे
बीसीसीआई अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से कहा, ‘यह अच्छा नहीं लगता कि जब देश युद्ध में है तब क्रिकेट चल रहा है।Ó आईपीएल 2025 का सत्र अपने अंतिम पड़ाव पर चल रहा था और इसमें फाइनल सहित कुल 16 मुकाबले खेले जाने शेष थे। आईपीएल 2025 सत्र का फाइनल मुकाबला 25 मई को कोलकाता में खेला जाना था, लेकिन भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए इस अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) को यूएई स्थानांतरित करने का फैसला किया था।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button