राज्य
Trending

भारत पाकिस्तान तनाव : आधी रात पाक ने हरियाणा के सिरसा में ड्रोन हमला किया

सिरसा (हरियाणा) । भारत-पाकिस्तान के सैन्य टकराव के बीच शुक्रवार की आधीरात सिरसा जिले में हुए ड्रोन हमले से प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं। सेना व पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं। माना जा रहा है कि यह हमला पाकिस्तान ने किया। रात को सिरसा के रानियां रोड पर जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। इसके बाद शहर में अंधेरा छा गया।

सिरसा के गांव खाजाखेड़ा में ड्रोन-मिसाइल के अवशेष

सिरसा के गांव खाजाखेड़ा में आज सुबह ड्रोन-मिसाइल के अवशेष मिले। इनको देखलने के लिए भीड़ लग गई। बाद में पुलिस प्रशासन और वायु सेना के अधिकारी पहुंचे और अवशेष अपने साथ ले गए। लोगों ने बताया कि रात को धमाके बाद वह सो नहीं पाए। सुबह पता चला कि उनके पास के खेतों में ही एक मिसाइल के अवशेष पड़े हैं। गांव फिरोजाबाद में भी मिसाइल के टुकड़े मिलने की सूचना है। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने क्विक रेस्पॉन्स टीम को जरूरी निर्देश दिए।

ड्रोन-मिसाइल के अवशेष

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button