
टीम प्रहरी निगम नगर निवेश द्वारा मुख्य मार्गो को अतिक्रमण मुक्त करवाकर यातायात सुगम बनाने कार्यवाही निरन्तर जारी
तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राईव में विद्युत तारों में लटकते फ्लैक्स हटाए, रामनगर बाजार, जीई मार्ग, एम्स हॉस्पिटल, समता कॉलोनी मुख्य मार्ग, तेलीबाँधा एक्सप्रेसवे को कब्जामुक्त कर त्वरित सुगम यातायात दिलवाया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रायपुर –रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार और रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप और रायपुर जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के निर्देशानुसार एवं नगर निगम अपर आयुक्त पंकज के शर्मा, उपायुक्त डॉ. अंजलि शर्मा, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं के मार्गनिर्देशन में टीम प्रहरी द्वारा नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत सभी जोनो के नगर निवेश विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र में जनहित में जनसुविधा हेतु मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रो में अभियान चलाकर यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण एवं अवैध कब्जे हटाकर सडक यातायात सुगम और सुव्यवस्थित बनाने कार्यवाही व्यापक रूप से निरन्तर जारी है।
टीम प्रहरी के अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश उड़न दस्ता की टीम द्वारा तेलीबाँधा तालाब मरीन ड्राईव में विद्युत तारों पर लटकते फ्लैक्स को हटाने की अभियान चलाकर कार्यवाही की गयी. वहीं रामनगर बाजार मार्ग, जीईमार्ग, एम्स हॉस्पिटल टाटीबंध मुख्य मार्ग, समता कॉलोनी मुख्य मार्ग, तेलीबाँधा एक्सप्रेस वे के नीचे, सहित राजधानी शहर रायपुर के अन्य विभिन्न मुख्य मार्गो और बाजारों को अतिक्रमण और अवैध कब्जोँ से ठेले गुमतियाँ सड़क बाधा, बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स को हटाकर नागरिकों को जनहित में सुगम और सुव्यवस्थित यातायात दिलवाकर त्वरित राहत दिलवाने का कार्य यातायात पुलिस बल की उपस्थिति में किया ।
इस प्रकार नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग एवं जोनो के नगर निवेश विभाग की टीमो ने यातायात पुलिस बल सहित मिलकर विभिन्न जोनो में अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की एवं मार्गो के यातायात को सुगम बनाकर नागरिको को त्वरित राहत दिलवायी। अभियान निरंतर जारी रहेगा।



