छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर के सारागांव सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जताया दुख

सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ है, हर संभव मदद प्रदान दी जाएगी : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

सड़क हादसे की होगी जांच, दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई : डिप्टी सीएम अरुण साव

रायपुर। उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर सारागांव के समीप हुए सड़क हादसे पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि, अत्यंत हृदय विदारक घटना हुई है। इसमें 13 लोगों का दुखद निधन हुआ है। उन्होंने सभी मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिजनों पर सहानुभूति प्रकट की।

श्री साव ने कहा कि, दुख की इस घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ हैं। जो घायल हैं, उनका इलाज आंबेडकर अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने कहा कि, इस हादसे की जांच होगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार द्वारा प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद दी जाएगी।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button