राज्य
Trending

BIG NEWS : प्रधानमंत्री मोदी आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार) रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। देश के वर्तमान परिस्थितियों में उनके संबोधन को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। समझा जा रहा है कि वे इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच पैदा हुए तनाव और सीमा पर संघर्ष विराम पर देशवासियों को जानकारी देंगे।

प्रधानमंत्री का संबोधन ऐसे समय में हो रहा है जब दोनों देशों ने जमीन, हवा और समुद्र में सभी सैन्य हमलों को रोकने के लिए आपसी सहमति जताई है। प्रधानमंत्री के संबोधन के बारे में कोई विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन उम्मीद है कि प्रधानमंत्री पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई में शुरू किए गए सैन्य अभियान के बारे में राष्ट्र को जानकारी देंगे।

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरु चलाकर पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादियों के ठिकानों को ध्वस्त कर दिया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper