जॉब - एजुकेशन
Trending

CBSE Results 2025 : सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी, लड़कियों ने 91.64 प्रतिशत के साथ लहराया परचम

नई दिल्ली । सीबीएसई 12वीं परीक्षा देने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है. सीबीएसई 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में 88.39 फीसदी स्टूडेंट पास हुए हैं.  पिछले साल बोर्ड ने 13 मई को रिजल्ट जारी किया था.12वीं की परीक्षा देने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in  पर जाकर सीबीएसई 12वीं के नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।

लड़कियों ने 91.64 प्रतिशत के साथ लहराया परचम

इस साल 12वीं कक्षा में 16,92,794 ने परीक्षा में हिस्सा लिया था और उसमें से 14,96,307 स्टूडेंट पास हो गए हैं. इस वर्ष कुल मिलाकर 44 लाख से अधिक छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं. कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 18 मार्च को समाप्त हुई थीं, जबकि कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 4 अप्रैल को आयोजित की गई थी. CBSE  बोर्ड 12वीं रिजल्ट में जेंडर वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो, इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 रहा है वहीं, 85.70 रहा है और ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 100 % रहा है. इस साल का रिजल्ट साल 2024 से बेहतर रहा है. लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले 5.94त्न बेहतर है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper