लाइफ स्टाइल
Trending

वजन कम करना चाहते हैं तो स्नैकिंग के हेल्दी विकल्पों को अपनाएं : डॉ. रोहिणी पाटिल

रायपुर। खाने के बीच भूख लगना उन लोगों के लिए परेशानी हो सकता है जो वजन कम करना चाहते हैं। इस भूख के दौरान हमें अक्सर ऐसी चीजें खाने का मन करता है जो सेहत के लिए अच्छी नहीं होतीं, जिससे वजन कम करने का लक्ष्य बिगड़ सकता है। लेकिन सही तरीके से नाश्ता करने से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। डॉ. रोहिणी पाटिल (एमबीबीएस और न्यूट्रिशनिस्ट) कहती हैं कि बादाम, फल और सब्जियां जैसे पौष्टिक खाद्य पदार्थ सही मात्रा में खाने चाहिए। स्नैकिंग के ये बादाम सहित स्मार्ट विकल्प न केवल भूख को शांत करते हैं, बल्कि जरूरी पोषक तत्व भी देते हैं जो आपको एनर्जी से भरपूर रखती हैं और आपको संतुष्टि भी मिलती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

यहां कुछ सेहतमंद नाश्ते के विकल्प दिए गए हैं जो आपको तृप्त रखेंगे और वजन कम करने की राह पर मदद करेंगे। मुट्ठी भर बादाम में प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन ई और जिंक जैसे 15 जरूरी पोषक तत्व होते हैं। इनका कुरकुरा स्वाद भूख को शांत करता है। बादाम दिल, त्वचा के लिए अच्छे हैं, और इन्हें खाकर संतुष्टि का अहसास होता है। ये वजन नियंत्रण में मदद करते हैं। डॉ. पाटिल ने खासतौर पर कैलिफोर्निया आमंड्स की सलाह दी है, जिनमें प्रोटीन, गुड फैट और फाइबर होते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं। इन्हें अकेले खाएं, स्मूदी में डालें, सलाद में मिलाएं या मसाले के साथ भूनें।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका