छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा के रानी धनराज कुंवर अस्पताल में लगी आग, मचा हड़कंप  

कोरबा । कोरबा स्थित रानी धनराज कुमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आज सुबह भीषण आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। अस्पताल से मरीजों को किसी तरह बाहर सुरक्षित निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। दमकल की कई गाड़ियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार , आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में लगी। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि ऑक्सीजन कन्सेन्ट्रेटर में शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा हुआ। आगजनी की घटना के बाद प्रसूता महिला और नवजात शिशु को लेकर परिजन अस्पताल के बाहर सड़क किनारे बैठने को मजबूर हो गए। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानमाल की बड़ी हानि नहीं हुई, लेकिन समय रहते अगर आग पर काबू नहीं पाया जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।मरीज, उनके परिजन और स्टाफ बाल-बाल बचे।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका