अपराध
Trending

अवैध शराब बेचती मह‍िला गिरफ्तार

रायपुर । खमतराई पुलिस ने आज शनिवार को डेरापारा रावाभाटा में एक महिला को अवैध रूप से शराब बेचते गिरफ्तार किया है।

आरोपित महिला का नाम चांद देवार है, जो डेरापारा रावाभाटा खमतराई निवासी रायपुर है। आरोपित महिला के कब्जे से 16.560 बल्क लीटर देशी मंदिरा प्लेन जब्त किया गया। जब्त शराब की कुल कीमत सात हज़ार 360 रुपये है।

आरोपित महिला के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 446/25 धारा 34 (2)आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper