देश-विदेश
Trending

मैक्सिकन नौसेना का जहाज ब्रिज से टकराया, दो की मौत, 19 घायल

न्यूयार्क । अमेरिका के न्यूयार्क में बड़ा हादसा हो गया। मेक्सिन नौ सेना का ट्रेनिंग जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। न्यूयार्क सटी के मेयर एरिक एडम्स ने बताया कि हादसे में दो लोगों को मौत होने और 19 लोगों घायल होने की खबर है।घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हई है।

न्यूयार्क फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक हादसा शनिवार की देर शाम को हुआ। हादसे के तुरंत बाद ही रेस्क्यू आरपेरशन शुरू कर दिया गया। सभी घायलों को तुरंत ही अस्पताल में दाखिल कराया गया। हादसे के पीछे कारण क्या रहे, इसके बारे में अभी जांच की जा रही है। यह नौसेना का जहाज नौसैनिक कैडेटों को ट्रेनिंग देने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमें कुल 277 लोग सवार थे, जिनमें नाविक, अधिकारी और कैडेट भी शामिल थे।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button