मध्यप्रदेश
Trending

 मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने अनिल माधव दवे की पुण्‍यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

अनिल माधव दवे का पर्यावरण संरक्षण के प्रति योगदान अतुलनीय व अविस्मरणीय : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल । भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित रहे अनिल माधव दवे की आज रविवार को पुण्‍यतिथि है। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके भोपाल स्थित निवास ‘नदी का घर’ पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि आपने नदियों के संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर विस्तृत अध्ययन कर वैश्विक स्तर पर चेतना जागृत की। प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति आपका योगदान अतुलनीय व अविस्मरणीय है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि मां नर्मदा के अनन्य सेवक, पूर्व केंद्रीय मंत्री, श्रद्धेय अनिल माधव दवे जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। आपने कर्तव्य-परायणता के साथ जीवन जनसेवा को समर्पित कर दिया और सदैव नदियों, वनों और पर्यावरण के संरक्षण-संवर्धन के लिए नए प्रतिमान स्थापित किए। उनका सम्पूर्ण जीवन सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए अथाह ऊर्जा का स्रोत है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper