RADA
छत्तीसगढ़
Trending

दीपका क्षेत्र में सीसीटीवी कंट्रोल रूम का शुभारंभ, कॉलोनी सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण पहल 

कोरबा  । एसईसीएल दीपका क्षेत्र स्थित प्रगति नगर आवासीय परिसर में सीसीटीवी कंट्रोल रूम की शुरुआत की गई है। यह पहल कॉलोनी की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


ई एंड टी विभाग द्वारा विकसित इस कंट्रोल रूम का उद्देश्य संवेदनशील स्थलों पर निगरानी सुनिश्चित करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से उन्नत बनाना है। यह प्रणाली किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई में सहायक सिद्ध होगी तथा आवासीय परिसर में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करेगी।
16 मई 2025 को उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रीय महाप्रबंधक  संजय मिश्रा सहित क्षेत्रीय एवं परियोजना स्तर के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, कर्मचारीगण एवं स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक बदलाव बताया।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका