RADA
छत्तीसगढ़
Trending

कोरबा में एसईसीएल गेवरा खदान बंद, मुआवजा मांग को लेकर आंदोलन

कोरबा । नगर पालिका बाकी मोगरा की पार्षद अमिला पटेल ने अपने वार्ड के ग्राम नराईबोध के किसानों की मांगों को लेकर एसईसीएल गेवरा कोयला खदान के ब्रह्मपुत्र एरिया में आज साेमवार सुबह से ही खदान का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। पार्षद ने खदान प्रबंधन को पूर्व में ही इसकी सूचना दे दी थी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पार्षद अमिला पटेल ने बताया कि ग्राम नराईबोध के किसानों की बसाहट, मकान और अन्य परिसंपत्तियों के मुआवजा निर्धारण में भारी कटौती की गई है और कई समस्याएं हैं जिनका समाधान नहीं किया गया है। उन्होंने मांग की है कि ग्राम नराईबोध को बसाहट के लिए जमीन दी जाए, मुआवजा निर्धारण में हुई गलतियों को सुधारा जाए और प्रभावितों की समस्याओं का समाधान किया जाए।

पार्षद ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो ग्रामवासी अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे और एसईसीएल गेवरा क्षेत्र से कोयला खदान बंद रहेगा।

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका