जॉब - एजुकेशन
Trending

 डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती: गरियाबंद में 22 मई को कौशल परीक्षा, जाने कितने पदों पर निकली है भर्ती

रायपुर। गरियाबंद जिला प्रशासन द्वारा आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के दो रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के पश्चात चयन प्रक्रिया आगे बढ़ा दी गई है। लिखित परीक्षा में प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम मॉडल उत्तर के आधार पर परीक्षार्थियों को अंक प्रदान किए गए।

इन अंकों के आधार पर कौशल परीक्षा के लिए वर्गवार कुल 20 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 22 मई 2025 दिन गुरुवार को पूर्वान्ह 12 बजे से लाईवलीहुड कॉलेज, देवभोग रोड, गरियाबंद में आयोजित की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कौशल परीक्षा की विस्तृत सूचना जिला कार्यालय गरियाबंद के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट https://gariaband.gov.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को व्यक्तिगत रूप से डाक द्वारा सूचना नहीं भेजी जाएगी, अतः उन्हें नियमित रूप से वेबसाइट पर जानकारी देखते रहने की सलाह दी गई है ताकि वे चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण से वंचित न रहें।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper